भारतवर्ष को पुनः विश्व गुरु बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी- जीतू जिराती

Posted by

देवास। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र एवं प्रदेश की सरकारें दृढ़ संकल्प के साथ भारतवर्ष को परम वैभव पर पहुंचाने हेतु संकल्पित है। इसमें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा सकता है तो वह युवा है। नरेंद्र मोदीजी द्वारा विगत दशक में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय से भारतीय जनमानस गौरान्वित है कि उनका नेतृत्व सशक्त है।
उक्त विचार भारतीय जनता जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जीतू जिराती ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला देवास की विस्तारित जिला कार्य समिति के दौरान शहीद राजा भाऊ महाकाल सभागृह में व्यक्त किए।
मीडिया प्रभारी सतीश चौहान ने बताया, कि जिलाध्यक्ष राम सोनी के नेतृव में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला देवास की विस्तारित जिला कार्य समिति आकांक्षी विधानसभा सोनकच्छ में आयोजित की गई।
कार्यसमिति की शुरुआत भाजपा पितृ पुरुष एवं विवेकानंदजी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की।
स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष राम सोनी ने दिया एवं अतिथियों का स्वागत जिला महामंत्री महेंद्र पंवार, प्रीतमसिंह सोलंकी, जिला मंत्री कुणालसिंह सेंगर ने किया।


विस्तारित जिला कार्यसमिति में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, देवास महाराज विक्रमसिंह पंवार, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, बागली विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे, देवास महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, भाजयुमो प्रदेश मंत्री दीपक बैरागी, भाजयुमो जिला प्रभारी प्रखर दवे, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री महेश पाटीदार, भाजपा जिला महामंत्री मनीष सोलंकी, पोपेंद्रसिंह बग्गा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष निरंजनसिंह सेंगर, जितेंद्रसिंह सेंधव, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरेंद्रसिंह सेंधव, राजेंद्रसिंह राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष अजयसिंह बघेल, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रजतपाल सिंह राजपूत सहित भाजयुमो जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, जिला कार्यसमिति सदस्य सहित भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष संदीप गुर्जर ने किया एवं आभार जिला मंत्री राजकुमार पाटीदार ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *