अल्पसंख्यक विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अब्बासी का किया स्वागत

Posted by

– पार्टी पदाधिकारियों से चुनावी रणनीति पर भी किया विचार-विमर्श

देवास। आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय पर पार्टी के अल्पसंख्यक विंग के जिला उपाध्यक्ष सलमान सदर के नेतृत्व में अल्पसंख्यक विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ इकबाल अब्बासी का देवास प्रवास के दौरान पार्टी पदाधिकारियों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों से आगामी चुनाव को लेकर विचार-विमर्श कर रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के देवास-शाजापुर संसदीय क्षेत्र के लोकसभा सचिव सुनीलसिंह ठाकुर, जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष जाकिर खान, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा के अंसार खान, दिलशाद भाई, मोहित अब्बासी, मेहरबान सिंह, रितेश खत्री, सादिक पटेल, सादिक पेंटर, तूफान सिंह, सुनील चौहान, हुसैन शेख, राजा अनमोल, नासिर शाह सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *