धर्म-अध्यात्म
श्री रणवीर हनुमान मंडल ने संगीतमय सुंदरकांड के साथ दी भजनों की प्रस्तुति
![](https://newsoneclick.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG_20230409_180903.jpg)
देवास। श्री रणवीर हनुमान मंडल द्वारा हनुमान जी के जन्मोत्सव के अवसर पर भजन संध्या एवं सुंदरकांड का आयोजन किया गया। भजन गायक सोनू निगम ने बताया, कि शहर में एक साथ 4 स्थानों पर आयोजन हुए। इसके अंतर्गत प्रात: 5 बजे से राम रहीम नगर मंदिर पर, दोपहर 12 बजे मिश्रीलाल नगर, शाम 5 बजे गणेशपुरी मंदिर एवं रात्रि 9 बजे नाथ मोहल्ला हनुमान मंदिर पर संगीतमय सुंदरकांड के साथ भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, गायक रामकृष्ण पटेल ने भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंडल के महेश पाटीदार, कपिल केथवास, राज शर्मा आदि ने भी सहयोग दिया। अंत में आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया।