Nashik Accident | नाशिक: PM मोदी के सुरक्षा काफिले में तैनात जवान का एक्सीडेंट, नहर में बहा

Posted by

[ad_1]

Accident

FILE- PHOTO

नई दिल्ली: हाल ही में आई बड़ी खबर के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षा काफिले में तैनात केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल के एक जवान का एक्सीडेंट हुआ। बनता दें कि यह घटना शिरडी से साईं बाबा के दर्शन कर लौटते समय हुआ है। जवान के साथ उसकी पत्नी और दो बच्चे भी थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पत्नी और बच्चों को बाहर निकाला गया। लेकिन जवान गणेश गीते पानी में बह गए हैं।

आपको बता दें कि नासिक के सिन्नार तालुका में गोदावरी नहर में बह गए जवान की पहचान गणेश सुखदेव गीते के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ शिरडी गए थे। घर लौटते समय सिन्नर तालुका के चोंडी शिवारा में उनकी बाइक का एक्सीडेंट हो गया। हादसे की जानकारी लगते ही पालक मंत्री दादा भुसे मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

यह भी पढ़ें

उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के लिए विशेष टीम में तैनात किया गया है। 24 फरवरी को गणेश गीते छुट्टी पर थे। जब वह घर से कुछ मीटर दूर आया तो दुपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और गोदावरी की दाहिनी नहर में गिर गया। हादसे की जानकारी होने पर स्थानीय लोग गणेश गीते की पत्नी व बच्चों को बाहर निकालने के लिए दौड़ पड़े।  इसी बीच पानी के बहाव में बह गया। 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *