क्राइम
अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही

देवास। कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी राघवेंद्रसिंह कुशवाह के नेतृत्व में आज वृत्त सोनकच्छ प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक निधि शर्मा को गश्त के दौरान संदेहास्पद होने पर भोरासा टोलटेक्स के पास से एक काले रंग की हीरो होंडा स्पैंडर जिसका वाहन क्रमांक MP 41 BA 8599 को पीछा कर पकड़ा। वाहन से एक झोले में देसी मदिरा प्लेन की एक पेटी में कुल 50 पाव प्लेन देसी मदिरा जप्त की गई। मौके से आरोपी वाहन चालक जितेंद्र पिता करणसिंह के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। जप्त मदिरा एवं वाहन का बाजार मूल्य लगभग 53250 रुपए है। आज की कार्रवाई में आबकारी आरक्षक दीपक टटवाड़े योगदान रहा।




