आपका शहर

कक्षा आठवीं के बच्चों को उपहार देकर दी विदाई

Share

देवास। शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी के कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीआरसी पुरुषोत्तमसिंह सिसोदिया थे। विशेष अतिथि जन शिक्षक आतिश कनासिया, दीपचंद्र सोनी, सारिका किनकर, सुमित्रा परमार, भारती चौहान, एरिका इक्का एवं कपिल चौधरी थे। अतिथियों ने सर्वप्रथम माता सरस्वती का पूजन किया। श्री सिसोदिया ने कहा कि विद्यार्थी जीवन हमारी पूरी जिंदगी को आधार प्रदान करता है। अतः हमें विद्यार्थी जीवन में कड़ी मेहनत करना चाहिए। अर्चना वर्मा ने विद्यालय में संचालित अबेकस गणित कक्षा, स्मार्ट क्लास, योग शिक्षा, वैदिक गणित एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। सभी अतिथियों ने विद्यालय की गतिविधियों को सराहा और अनुकरणीय बताया। आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भी अपने विचार रखे और कहा कि स्कूल की स्मृति हमेशा उनके साथ रहेगी। विद्यार्थियों ने अपनी ओर से माता सरस्वती का चित्र विद्यालय को भेंट किया। संचालन नाजमा खान ने किया। आभार सूर्यबाला बघेल ने माना। विद्यालय के सभी बच्चों को मिठाई, फल एवं आइस्क्रीम का वितरण किया गया। दीपचंद सोनी की ओर से कक्षा आठवीं के प्रथम 5 विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button