राज्य

Raver News | वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, पकड़ा इतने लाख का गोंद

Share

[ad_1]

वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, पकड़ा इतने लाख का गोंद

रावेर : वन विभाग (Forest Department) को मिली गुप्त सूचना के अनुसार तहसील के वन विभाग अधिकारी वनसंरक्षक दिगंबर पगार, उपवनसंरक्षक यावल जमीर शेख और सहाय्यक वन संरक्षक यावल प्रथमेश हाडपे के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी रावेर ने रावेर वन क्षेत्र में वन कर्मचारियों के साथ गश्त करते हुए जिन्सी गांव के पास संदिग्ध टाटा सुमो (MH 21 B 0852) को तलाशी के लिए रोका तो वाहन में गौण वन उपज (सलई गोंद) (Salai Glue) पाया गया। इस वाहन चालक से लाइसेंस मांगा गया तो उसने दिखा दिया। वाहन में सलई गोंद मिला जिसके 10 से 15 थैले पाए गए साथ ही धावडा गोंद 15 थैले पाया गया। उनका वजन करने पर गोंद 9 क्विंटल 99 किलो 170 ग्राम मापा गया। चालक के पास केवल ड्राइविंग लाइसेंस मिला था। जांच में पाया गया कि गोंद की तस्करी की जा रही थी। सलई गोंद की कीमत का अंदाजा लगाने पर उसकी कीमत एक लाख रुपए और और अन्य गोंद की कीमत 1 लाख 9908 आंकी गई। 

इस प्रकार पूरा माल 2 लाख 9908 रुपए पाई गई। पूरा गोंद वन विभाग ने जब्त कर लिया है। साथ ही वाहन चालक आरोपी यूसुफ मो. यूनुस (43) निवासी मंगलवार वार्ड, मालेगांव को हिरासत में लिया गया है। उसके खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 कर कलम 41(ब) 42 और महाराष्ट्र वन कानून के 31 82 के अनुसार मामला दर्ज किया गया है। 

यह भी पढ़ें

यह कार्यवाही वन परिक्षेत्र अधिकारी रावेर अजय बावणे, वनपाल राजेंद्र सरदार, अरुणा ढेपले, वनरक्षक रमेश भुतेकर अधिसंख्य वनमजदूर उत्तम पवार, राज तडवी, रुस्तम तडवी, बालू राठोड। वन वाहन चालक- विनोद पाटील ने संयुक्त रुप से कार्रवाई की है। अधिक जांच वनपाल अहिवाडी कर रहे हैं।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button