राजनीति

इंदौर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव रणदीवे का युवा नेता अजय सेंधव के नेतृत्व में स्वागत

Share

 

देवास (दिनेश सांखला)। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित युवा संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल होने इन्दौर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव रणदीवे देवास आए।

गौरव रणदिवे

कार्यक्रम समापन के पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव के साथ इन्दौर श्री रणदीवे चामुण्डा कॉम्प्लेक्स स्थित सेंधव श्री कार्यालय पर पहुंचे। जहां भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सेंधव के साथ युवा नेतृत्वशील अजय सेंधव के नेतृत्व में भानुप्रताप सिंह सेंधव, नुकुल सेंधव, भरत बामनी, लोकेंद्र टांक, चिंटू भाटी, रोमित घाडगे, निलेश सिसौदिया, दीपक सेंधव, लाला जोशी, शुभम यादव, यश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने साफा पहनाकर, पुष्पमाला एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

इस अवसर पर श्री रणदीवे ने उपस्थित युवाओं से चर्चा करते हुए कहा कि आपने बड़े ही स्नेहभाव से मेरा स्वागत किया। आपका स्नेह पाकर में अभिभूत हूं। आप युवाजन बड़ी शक्ति के साथ जुटकर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बने।

Back to top button