मां नर्मदा के जन्मोत्सव पर मां शिप्रा को ओढ़ाई चुनरी

देवास। मां नर्मदा के जन्मोत्सव पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिप्रा नदी तट पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पूजा-अर्चना और मां शिप्रा मैय्या को चुनरी ओढ़ाई गई। पं. शीलकुमार पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां नर्मदा की आरती की। मां नर्मदा और मां शिप्रा के रूप में बालिकाओं को सजाकर उनकी भी पूजा की गई। इस अवसर पर नदियों की स्वच्छता के लिए अपील की गई। शिप्रा नदी बचाओ समिति द्वारा की जा रही सेवा के बारे में भी आमजन को बताया गया। समिति अध्यक्ष राजेश बराना प्रजापति, मुकेश जाटव, टोनी जोशी, सोनू सोनोने, नर्मदा सेना प्रमुख रमेश सोलंकी, कमल जोशी, पपीता जोशी, खुशी सोलंकी, विजय जोशी, राहुल प्रजापत, सतीश तिलोदिया, प्रथम भोजक, पं. कमल बैरागी, पं. संदीप तिवारी, राजेश मालवीय, राजू बाई, सरोज बाई, सनी जोशी, अजय मालवीय, संतोष जोशी, शुभम नागौर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव सैयद सादिक अली ने किया और आभार मुकेश जाटव ने माना।




