बोल बम’ के जयघोष के बीच अमरकंटक रवाना हुई 41 युवाओं की दौड़ कावड़ यात्रा
मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर 12 अगस्त को बेहरी लौटेंगे श्रद्धालु, मनकामेश्वर भोलेनाथ मंदिर में होगा जलाभिषेक

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। हर-हर महादेव और बोल बम के गगनभेदी जयघोष के बीच सनातन धर्म सर्वश्रेष्ठ सर्वोपरि राष्ट्रीय हिन्दू संगठन के बैनर तले 41 युवाओं की दौड़ कावड़ यात्रा मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक के लिए रवाना हुई।
संबंधित खबर: जटाशंकर से बेहरी तक धूमधाम से निकली मातृशक्ति कावड़ यात्रा
यात्रा के प्रस्थान के दौरान पूरे गांव में भक्तिमय माहौल रहा और ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

ग्राम बेहरी के 41 युवा अमरकंटक पहुंचकर मां नर्मदा का पवित्र जल भरेंगे और दौड़ कावड़ यात्रा के माध्यम से 12 अगस्त तक बेहरी लौटेंगे। यहां मनकामेश्वर भोमिया जी सरकार एवं मनकामेश्वर भोलेनाथ मंदिर में भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: 6 घंटे में 68 किमी दूर से नर्मदा जल भरकर लाए कावड़यात्री
कावड़ यात्रा को सुगम बनाने के लिए विधायक मुरली भंवरा के प्रयासों से यात्रियों की सामग्री ले जाने वाले वाहन को टोल टैक्स में छूट प्रदान की गई है। श्रद्धालुओं ने इसके लिए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।
ये भी पढ़ें: भोलेनाथ का भूतेश्वर महादेव के रूप में हुआ श्रृंगार, दौड़ती कावड़ यात्रा पहुंची बेहरी
अमरकंटक के लिए रवाना होने से पहले गांव में कावड़ यात्रियों का श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने यात्रा की सफलता एवं सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित वापसी की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु पूरे मार्ग में भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर बेहरी पहुंचेंगे।




