प्रशासनिक

देवास में स्कूल बसों की जांच, चार बसों पर कार्रवाई, 18 हजार रुपए का जुर्माना

सघन जांच अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों और पीयूसी में मिलीं खामियां, बच्चों की सुरक्षा को लेकर हुई कार्रवाई

Share

 

देवास। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने देवास शहर में स्कूल बसों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया।

अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों और प्रदूषण नियंत्रण संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वाली चार स्कूल बसों पर कार्रवाई करते हुए 18 हजार रुपए का शमन शुल्क वसूला गया।

कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार परिवहन विभाग जिलेभर में स्कूल वाहनों की नियमित जांच कर रहा है। इसी क्रम में विभागीय दल ने देवास शहर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में संचालित स्कूल बसों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान बीसीएम स्कूल, किंडर स्कूल, यूनानी कॉलेज, चैतन्य टेक्नो सहित अन्य शिक्षण संस्थानों की बसों की गहन जांच की गई।

ये भी पढ़ें: Dewas news 8 बसों से 34 हजार का चालान वसूला एवं 15 साल पुरानी बस को भी किया जब्त 

निरीक्षण के दौरान चार स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा से जुड़े निर्धारित मानकों तथा प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र (पीयूसी) संबंधी कमियां पाई गईं। नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग ने संबंधित बस संचालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 18 हजार रुपए का शमन शुल्क वसूला।

ये भी पढ़ें: Dewas यातायात नियम उल्लंघन पर आरटीओ ने 3 माह में 188 चालकों के लाइसेंस किए निलंबित

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्कूल बसों के लिए निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन, आपातकालीन सुविधाएं, आवश्यक दस्तावेज तथा प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र की विशेष रूप से जांच की गई।

ये भी पढ़ें: देवास में स्कूल बसों की बड़ी जांच, 16 बसों पर कार्रवाई; परिवहन विभाग ने वसूला जुर्माना

विभाग ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी नियमित कार्रवाई जारी रहेगी।

Back to top button