जनहित में निष्ठा से काम कर संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा- दिनेश सांखला
एल्डरमैन बनने के बाद दिनेश सांखला का जगह-जगह हुआ स्वागत

देवास। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला मीडिया सह-प्रभारी दिनेश सांखला को नगर निगम का एल्डरमैन मनोनीत किया गया है। उनका शहरभर में जगह-जगह स्वागत का सिलसिला जारी है।
भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन, व्यापारी वर्ग और शुभचिंतक विभिन्न स्थानों पर उनका पुष्पमालाओं और भगवा दुपट्टे से स्वागत कर रहे हैं।
स्वागत समारोह में दिनेश सांखला ने कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं, संगठन के हर कार्यकर्ता का सम्मान है। भारतीय जनता पार्टी ने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का आभारी हूं। यह पद नहीं, बल्कि मेरे लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है। नगर निगम में रहते हुए शहर के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करूंगा।

संगठन और शिक्षा क्षेत्र में निभाई कई जिम्मेदारियां-
दिनेश सांखला लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उससे जुड़े विभिन्न संगठनों में सक्रिय हैं। वे हिंदू जागरण मंच के प्रवक्ता भी रह चुके हैं। उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर अचलूखेड़ी में सहायक आचार्य और सरस्वती शिशु मंदिर बैरागढ़ में प्रधानाचार्य के रूप में सेवाएं दी हैं। सेवा भारती, ग्राम भारती और विद्या भारती सहित कई सामाजिक संगठनों में भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई है। वर्तमान में वे भाजपा जिला मीडिया सह-प्रभारी हैं।
शहर के कई स्थानों पर हुआ स्वागत
नावेल्टी ग्रुप की ओर से पंडित राजू शर्मा, राजेश बारोड़, पप्पू सुपेकर, हेमंत भाई, राजेश भैया और अन्य व्यापारियों ने स्वागत किया। कैलादेवी चौराहा पर भाजपा नेता प्रभात कल्याणे, शंकर भोले और नवीन सोलंकी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। वहीं बालगढ़ स्थित श्रीनाथ पैलेस में मंगलसिंह दरबार तेजकरणसिंह परमार, सौदानसिंह दरबार और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवा दुपट्टा एवं पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मान किया।

उज्जैन रोड पंप चौराहा पर पार्षद मुस्तफा अंसार अहमद के नेतृत्व में ढोल और आतिशबाजी के बीच दिनेश सांखला एवं नवनियुक्त एल्डरमैन का स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता विजय पंडित, पार्षद धर्मेंद्रसिंह बैस, पार्षद राहुल दायमा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और शुभचिंतक मौजूद रहे।

पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कैलादेवी चौराहा पर स्वागत के दौरान दिनेश सांखला ने पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

स्वागत का सिलसिला जारी
एल्डरमैन बनने के बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सांखला का सम्मान लगातार किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि संगठन ने लंबे समय से समर्पित कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी देकर जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है।




