Dewas जिला स्काउट संघ की प्राचार्य संगोष्ठी, स्काउट-गाइड गतिविधियों को बढ़ावा देने पर हुआ मंथन
उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्राचार्यों का सम्मान, जिलेभर के स्काउटर-गाइडर भी हुए शामिल

देवास। स्काउट एवं गाइड मध्य प्रदेश जिला संघ देवास के जिला कमिश्नर स्काउट राजीव सूर्यवंशी के मुख्य आतिथ्य एवं जिला मुख्य आयुक्त विष्णु वर्मा के विशेष आतिथ्य तथा एएन प्रजापति सहायक संचालक, राजश्री काले जिला कमिश्नर गाइड एवं सभी ब्लॉक के विकासखंड शिक्षा अधिकारी के विशेष आतिथ्य में जिला संघ अध्यक्ष मनोज जोशी की अध्यक्षता में जिले के शासकीय विद्यालय के प्राचार्यों की संगोष्ठी का आयोजन महारानी चिमनाबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवास में प्रातः 11 बजे शुरू हुआ।
ये भी पढ़ें: स्काउट एवं गाइड ने लिया सिंगल यूज प्लास्टिक बैग मुक्त भारत का संकल्प
बालचर रवि पत्रिका के जिला संवाददाता हेमेन्द्र निगम काकू ने बताया कि अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन किया गया। तत्पश्चात ईश प्रार्थना के बाद अतिथियों का स्काउट परंपरा अनुसार स्कार्फ से स्वागत किया गया। स्वागत भाषण मनोज पटेल डीओसी देवास ने दिया। इसके बाद अश्विन घोरपडे, मनोज उपाध्याय, कोमल चौधरी द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। सर्वप्रथम जिला मुख्य आयुक्त एवं जिला अध्यक्ष द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी राजीव सूर्यवंशी को पुनः जिला शिक्षा अधिकारी बनने पर शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया तथा वर्ष भर तक जिले के जिन प्राचार्यों द्वारा स्काउट गाइड भावना के साथ कार्य किया उनको जिला संघ देवास द्वारा सम्मानित किया गया। 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे टोंकखुर्द के विकासखंड शिक्षा अधिकारी जेएन डामेचा का सम्मान शाल ओढ़ाकर किया।
ये भी पढ़ें: राज्य स्तरीय एडवांस्ड स्काउट गाइड कैंप में जिले की रही सक्रिय सहभागिता
इस इस अवसर पर श्री सूर्यवंशी ने स्काउट गाइड के अनुशासन पूर्ण कार्य और समाज में उसके महत्व को सभी को व्यवहार में लाने हेतु प्रेरित किया। श्री वर्मा ने समाज में नैतिक मूल्य के उत्थान के लिए स्काउट गाइड को बढ़ चढ़कर भाग लेने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में वंदना वर्मा ,ज्योति बूटानी, पुष्पा भारती ,रिंकू कुशवाहा गायत्री मोरी, अशोक शर्मा, देवकरण सोलंकी, जितेंद्र सोलंकी, ब्रजेन्द्रसिंह,संजय पटेल, शंकर लाल मंडलोई, गजानन यादव, चेतन सेन, राजेश यादव,रामचंद्र सोलंकी,मंजू चौधरी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव जितेंद्र मंडलोई ने किया। एवं आभार डी टी सी गाइड ममता सक्सेना ने माना।

कार्यक्रम के बाद सभी को स्वल्पाहार कराया गया। इसके पश्चात जिले के स्काउटर गाइडर की महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज जोशी ने की। विशेष अतिथि रामचंद्र सोलंकी डी टी सी स्काउट एवं ममता सक्सेना डीटी सी गाइड थे।
ये भी पढ़ें: स्काउट एवं गाइड की गतिविधियों का संचालन सुचारू रूप से हो
बैठक को मनोज पटेल, जितेंद्र मंडलोई, मनोज उपाध्याय, कोमल चौधरी ने संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन जिला सह सचिव अश्विन घोरपडे ने किया एवं आभार प्रदर्शन रिंकू कुशवाहा ने किया।




