देवासराजनीति

भाजपा जिलाध्यक्ष की अनुशंसा पर अलकेश दवंडे जिला पशु कल्याण समिति के अशासकीय सदस्य नियुक्त

Share

देवास। जिला पशु कल्याण समिति देवास में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रायसिंह सैंधव की अनुशंसा पर अलकेश दवंडे को अशासकीय सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।

उनकी नियुक्ति जिला प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री जगदीश देवड़ा की अनुशंसा पर आगामी दो वर्षों के लिए की गई है।

उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग, जिला देवास द्वारा जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार, अलकेश दवंडे को मध्यप्रदेश जिला पशु कल्याण समिति के प्रावधानों के तहत जिला पशु कल्याण समिति देवास का अशासकीय सदस्य बनाया गया है। आदेश में समिति की आगामी बैठकों में उपस्थित होकर पशु कल्याण से जुड़े विषयों पर आवश्यक सुझाव एवं सहयोग प्रदान करने का आग्रह भी किया गया है।

अलकेश दवंडे की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि समिति के माध्यम से जिले में पशु संरक्षण, पशु कल्याण और गौवंश से जुड़े विषयों पर प्रभावी कार्य करने का प्रयास किया जाएगा।

दवंडे ने भी संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व एवं जिला प्रभारी मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

Back to top button