देवास

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में रेलवे सुरक्षा बल की पहल, परिसर में किया पौधारोपण

Share

देवास। हरियाली बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के उद्देश्य से रेलवे परिसर में एक सामूहिक प्रयास देखने को मिला, जिसमें पर्यावरण कार्यकर्ताओं और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने सहभागिता की।

भारतीय रेलवे सुरक्षित, सुखद और समयबद्ध यात्रा सुनिश्चित करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी लगातार कार्य कर रहा है। स्वच्छ वातावरण के निर्माण के लिए नागरिकों की सहभागिता भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसी क्रम में पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता बुद्धसेन पटेल के सहयोग से रेलवे थाना प्रभारी मुकेश कुमार सैनी के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान रेलवे परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि पौधारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर एएसआई प्रहलाद सिंह, आरक्षक संतोष प्रजापति, सतीष गोडाले, गौरव कुमार, जितेंद्र सिंह धुर्वे एवं अनिल जायसवाल ने सक्रिय रूप से पौधारोपण में सहयोग प्रदान किया। सभी ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Back to top button