धर्म-अध्यात्म

भाईजी ने ईश्वरीय सेवाओं में तन, मन, धन सब कुछ अर्पण कर दिया- ब्रह्माकुमारी प्रेमलता

देवास। मानव कल्याण के लिए समर्पित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेवा केंद्र कालानी बाग की ब्रह्माकुमारी बहने जिलेभर में मानवसेवा कार्य में निरंतर लगी हुई है। कालानी बाग सेवा केंद्र पर गुरुवार को इंदौर जोन के पूर्व जोनल इंचार्ज ओमप्रकाश भाईजी का पुण्य स्मृति दिवस उदासीन अखाड़ा के संत पूर्णानंदजी महाराज के सानिध्य में मनाया गया। भाईजी ने 25 दिसंबर 2015 को अपनी देह त्याग कर संपूर्णता को प्राप्त किया। उन्होंने अथक सेवाधारी बनकर मानव कल्याण हेतु अपना तन, मन, धन सब कुछ ईश्वरीय सेवाओं में सफल कर निस्वार्थ भाव से कई स्थानों पर सेवा केंद्र की स्थापना की। सेवा केंद्र की मुख्य संचालिका बीके प्रेमलता दीदी ने भाईजी के स्मृति दिवस पर उनके सेवा कार्यो को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी दीपक गर्ग, मां चामुंडा सेवा समिति के रामेश्वर जलोदिया, नरेंद्र मिश्रा, मांगीलाल तपासे, राजेश तपासे, ब्रह्माकुमारी बहन मनीषा, अपुलश्री बहन, दिनेश सावलिया, बहन रत्नप्रभा, बहन डॉ. संगीता लालवानी, हेमा बहन, विवेक धवले, राठौर सहित सेवा केंद्र से जुड़े सभी भाई-बहनों ने भाईजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button