आपका शहर
बालाखेड़ा के गिरधारीलाल नागदिया का आकस्मिक निधन

टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। समीप गांव बालाखेड़ा के बनेसिंह नागदिया, जितेन्द्र नागदिया, राजेश नागदिया के पिताजी श्री गिरधारीलाल नागदिया का आकस्मिक निधन हो गया।
उनके निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक छा गया। नागदिया परिवार सहित ग्रामीणों ने शवयात्रा में भाग लेकर श्रद्धांजलि दी। कैलाशसिंह झाला, सौदानसिंह झाला, अशोक नागदिया, दीपक नागदिया, सुरेंद्रसिंह झाला, गजेंद्रसिंह टकबना, जीवनसिंह झाला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।




