आपका शहर

बच्चों की कल्पनाओं के पंख फैलाने का आंगन है बाल वाटिका

Share

 

बेहरी। बाल वाटिका केवल खेलने की जगह नहीं, बल्कि बच्चों की कल्पनाओं के पंख फैलाने का आंगन है। जैसे एक पौधा समय पर पानी और देखभाल पाकर विशाल वृक्ष बनता है, वैसे ही बच्चों को प्यार, शिक्षा और संस्कार देकर हम उन्हें समाज के आदर्श नागरिक बना सकते हैं।
उक्त विचार क्षेत्रीय विधायक मुरली भंवरा ने ग्राम पंचायत बेहरी में नवनिर्मित मुख्यमंत्री बाल वाटिका के लोकार्पण कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया और उन्हें टॉफी वितरित की। बच्चों के हाथों पूजन करवाकर फीता काटकर लोकार्पण किया गया। गेट खुलते ही सभी बच्चे दौड़ लगाते हुए झूलों पर पहुंच गए और खेल-खेल में बाल वाटिका की रौनक बढ़ा दी।

मुरली भंवरा

ग्रामीणों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच हुकमसिंह बछानिया ने की। इस अवसर पर भाजपा जटाशंकर मंडल अध्यक्ष गोविंद यादव संबोधित करते हुए का डबल इंजन की सरकार क्षेत्र में विकास की कमी नहीं होने देगी और क्षेत्रीय विधायक के डेढ़ साल में विधायक ने अभी तक बेहरी पंचायत में 50 लाख रुपए विकास के लिए दिए और धरातल पर विकास भी हो रहा है और आगे भी विकास के लिए कमी नहीं आने दी जाएगी। भाजपा मंडल महामंत्री आशीष पाटीदार व हीरालाल गोस्वामी ने भी संबोधन दिया।

आयोजन में भागीरथ पटेल, पूरणसिंह दांगी (पटेल), रतनलाल बागवान, महेंद्र दांगी, भोजराज दांगी, बहादुरसिंह अमड़ावदिया, सुरेश पटेल, माखनसिंह दांगी, बख्शीराम पटेल, हरिनारायण पटेल, गोवर्धनलाल पाटीदार, आनंदीलाल पाटीदार, सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।
संचालन उप सरपंच लखन दांगी ने किया। आभार सचिव रायसिंह सेंधव व सहायक सचिव मनोज यादव ने माना।

Related Articles

Back to top button