देवास

स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर महेश सोनी सम्मानित

Share

 

देवास। नगर निगम देवास द्वारा स्वच्छता सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को श्याम वाटिका में किया गया।

नगर निगम को स्वच्छता के क्षेत्र में देश में नंबर एक आने पर राष्ट्रपति अवार्ड मिला, इस हेतु सभी पार्षद, स्वच्छता मित्रों, निगम कर्मचारियों एवं स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अतिथि विधायक गायत्री राजे पवार, महापौर गीता अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन थे।

इस अवसर पर स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी के प्रधानाध्यापक महेश सोनी को स्वच्छता के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया।

 

Back to top button