नगर निगम

नगर निगम राजस्व अधिकारी प्रदीप शास्त्री को कार्यालय में दी श्रद्धांजलि

Share

 

– कर्मठ, कर्तव्यनिष्ठ व मानदार अधिकारी के रूप में पहचाने जाते थे स्व. शास्त्री

देवास। नगर निगम के राजस्व अधिकारी प्रदीप शास्त्री के आकस्मिक निधन पर सोमवार को नगर निगम कार्यालय में शोक सभा आयोजित की गई। निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने शोक व्यक्त करते हुए स्व. शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

स्व. प्रदीप शास्त्री नगर निगम में एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और कर्मठ अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने नगर निगम में वर्षों तक राजस्व विभाग में सेवा दी और अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से किया। उनके सहयोगी उन्हें मृदुभाषी, मिलनसार और व्यवहार-कुशल अधिकारी के रूप में याद कर रहे हैं।

इलाज के दौरान हुआ निधन-
उल्लेखनीय है, कि 59 वर्षीय स्व. प्रदीप शास्त्री का रविवार, 16 फरवरी को इंदौर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से निगम परिवार में शोक की लहर है।

श्रद्धांजलि सभा- 
इस अवसर पर निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती, राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक, कार्यालय अधीक्षक अशोक देशमुख, विजयसिंह राठौर, विकास सांगते, रणजीतसिंह पंजाबी, राजेश जोशी, राम ठाकुर, नारायण शर्मा, संजय सांगते, उमेश चतुर्वेदी, गिरजेश शर्मा सहित नगर निगम के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शोकसभा में निगम परिवार ने स्व. प्रदीप शास्त्री के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

Related Articles

Back to top button