इंदौर

डाक जीवन बीमा डायरेक्ट एजेंटो के साक्षात्कार 30 जुलाई को

Share

शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य

इंदौर। भारत सरकार के संचार मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय डाक विभाग में सम्पूर्ण इंदौर जिले में कार्य करने हेतु डायरेक्ट एजेंटो की भर्ती की जायेगी। डायरेक्ट एजेंटो हेतु इच्छुक उम्मीदवारों का साक्षात्कार 30 जुलाई (बुधवार) को सुबह 11.30 बजे से किया जाना है।

चयनित उम्मीदवार को आकर्षक इंसेंटिव/ कमीशन के आधार पर रखा जायेगा। उम्मीदवार को भारतीय डाक विभाग की योजनाएं जैसे डाक जीवन बीमा (PLI) तथा ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) के व्यवसाय अर्जन के लिए चयनित किया जायेगा। इच्छुक उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा उत्तीर्ण अथवा समकक्ष होना आवश्यक है। आयु सीमा 18 वर्ष से 50 वर्ष तक के बीच होनी चाहिए। साथ ही कम्प्यूटर का आधारभूत ज्ञान एवं स्थानीय भाषा का जानता हो। मार्केटिंग और सेल्स का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता 5 दी जायेगी।

Postइच्छुक उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रमाण पत्रों के साथ एमजी रोड स्थित मुख्य डाकघर में उपस्थित हो सकते हैं। आवेदन तथा अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु निकटत्तम डाकघर अथवा विकास अधिकारी (पीएलआई) के मोबाइल नम्बर 7587598453 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Back to top button