आरडीएसएस अंतर्गत इंदौर जिले का 11वां ग्रिड उर्जीकृत

इंदौर। शासन की महत्वपूर्ण योजना आरडीएसएस अंतर्गत इंदौर जिले का 11वां 33/11 केवी का ग्रिड प्रोटोकॉल के साथ ऊर्जीकृत कर दिया गया। सिरपुर धार रोड में तैयार इस ग्रिड से हजारों उपभोक्ताओं को पहले से ज्यादा गुणवत्ता के साथ बिजली आपूर्ति होगी। जिले में आरडीएएस अंतर्गत 5 एमवीए क्षमता के कुल 11 ग्रिड तैयार हो चुके हैं।
देश में आरडीएसएस अंतर्गत पहला ग्रिड इंदौर जिले के ईमलीखेड़ा अरविंदो अस्पताल के पास तैयार हुआ था। इसके बाद बड़ियाकीमा बिचौली के पास, राजोदा, गंगाबांध कंपेल, लिम्बोदागारी, सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल के पास, बिलावली तालाब के पास, देवास नाका, रसोमा चौराहे के पास, सुलकाखेड़ी पंचकुईया और अब सिरपुर में ग्रिड तैयार हो चुके हैं। इंदौर शहर एवं इंदौर ग्रामीण वृत्त मिलाकर इंदौर जिला सीमा में 250 से ज्यादा 33/11 केवी ग्रिडों से वर्तमान में बिजली वितरण हो रहा हैं। इंदौर शहर में ग्रिडों की संख्या 138 हैं।




