• Sun. Dec 7th, 2025

    सतपुड़ा एकेडमी में नवीन शिक्षा सत्र का सरस्वती वंदना के साथ शुभारंभ

    ByNews Desk

    Jun 18, 2025
    School admission
    Share

     

    पहले दिन बच्चे उत्साह के साथ स्कूल पहुंचे, मंगल तिलक, पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

    देवास। (दिनेश सांखला)। मक्सी रोड पर तुलजा विहार कॉलोनी में स्थित सतपुड़ा एकेडमी में नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ हुआ। यहां उत्सापूर्वक वातावरण में बच्चे स्कूल पहुंचे।

    स्कूल में बच्चों का शिक्षक-शिक्षकाओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। बच्चों में पहले दिन स्कूल पहुंचने का उत्साह देखा गया। विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों का स्वागत किया। शिक्षिकाओं ने प्रत्येक बच्चे का मंगल तिलक किया तथा पुष्पवर्षा की। वहीं नन्हें बच्चों का इस्माइली स्टीकर लगाकर स्वागत किया।

    इस अवसर पर विद्यालय में पुष्प रंगोली तथा तोरण द्वार बनाकर सजाया गया। संस्था संचालक भानूप्रतापसिंह सेंधव, प्राचार्य वीएस जॉब, उप प्राचार्य रश्मि रघुवंशी ने मां सरस्वती एवं भारत माता का पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्जवल कर नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना तथा हनुमान चालीसा का सामूहिक गान किया।

    Satpuda academy

    वैभव विहार शिक्षा समिति अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने विद्यार्थियों को नवीन शिक्षा सत्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे पढ़ाई में मन लगाकर श्रेष्ठ अध्ययन करें। साथ ही संस्कार हासिल कर अपने माता-पिता, विद्यालय एवं शहर का नाम रोशन करें। उन्होंने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

    Dewas news

    सतपुड़ा एकेडमी वंडर किड्स में छोटे-छोटे बच्चे बड़े उत्साह के साथ पहुंचे। यहां को-ऑर्डिनेटर शीतल शर्मा ने शिक्षिकाओं के साथ बच्चों को मंगल तिलक कर पुष्पवर्षा की एवं बच्चों को इस्माइली स्टीकर लगाकर उनका उत्साहवर्धन कर शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी और स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।