कार्यपालक निदेशक ने किया ग्रिडों, ट्रांसफार्मरों का निरीक्षण

इंदौर। प्रदेश के ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देश एवं मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आपूर्ति व्यवस्था का सघन पर्यवेक्षण किया जा रहा है।
इसी क्रम में कार्यपालक निदेशक आपूर्ति गजरा मेहता ने शुक्रवार को राऊ स्थित 132 केवी ग्रिड में राऊ क्षेत्र की बिजली आपूर्ति क्षमता में वृद्धि के लिए 50 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर की अतिरिक्त स्थापना के कार्य का निरीक्षण किया। श्री मेहता ने राऊ स्थित 33/11 केवी ग्रिड का भी निरीक्षण कर प्रभावी मेंटेनेंस कार्य के लिए निर्देशित किया।
कार्यपालक निदेशक ने खातीपुरा स्थित 33/11 केवी ग्रिड को भी देखा एवं सुधार कार्य को लेकर निर्देशित किया। वितरण ट्रांसफार्मरों का बारीकी से निरीक्षण कर मौके पर ही सुधार कार्य कराए। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सघन निरीक्षण एवं व्यवस्था में गुणात्मक सुधार कार्य का यह दौर आगे भी जारी रहेगा।




