– बुद्ध पूर्णिमा 12 मई सोमवार को होगा पूरा जिला गायत्री यज्ञमय
– आमजन मोबाइल पंडित, यूट्यूब, वीडियो लिंक एवं ऑनलाइन शान्तिकुंज से जुड़कर भी गायत्री यज्ञ में भागीदारी कर सकते हैं
देवास। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में देशभर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बुद्ध पूर्णिमा पर पूरे भारत में वैश्विक स्तर पर लाखों घरों में एक ही समय में प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 तक गृह गृह गायत्री महायज्ञ संपन्न होंगे। जिसका मुख्य उद्देश्य विश्व शान्ति, सबके कल्याण की भावना, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्त भारत, राष्ट्र को समर्थ, शक्तिशाली एवं अखण्डता में स्थिरता बनाना है।
गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी विक्रमसिंह चौधरी ने बताया कि 12 मई गुरुवार बुद्ध पूर्णिमा को पूर्ण उत्साह और उमंग के साथ गायत्री प्रज्ञापीठ विजय नगर की संरक्षिका दुर्गा दीदी के मार्गदर्शन में जिलेभर के गायत्री साधक पुनीत गृह गृह गायत्री महायज्ञ अभियान की सफलता के लिए जुटेंगे।
युवा प्रकोष्ठ जिला समन्वयक प्रमोद निहाले ने गृह गृह गायत्री महायज्ञ अभियान पर अधिक जानकारी देते हुए बताया कि गायत्री और यज्ञ हमारी भारतीय संस्कृति के माता-पिता है इनके बिना हमारा जीवन नीरस एवं अपूर्ण है, अगर हमारी संस्कृति को जीवित रखना है तो गायत्री और यज्ञ से जुड़कर रहना होगा।
आगे कहा कि आमजन मोबाइल पंडित, वीडियो लिंक, यूट्यूब एवं हरिद्वार से लाइव ऑनलाइन जुड़कर भी इस विधा से गृह गृह गायत्री महायज्ञ में अपनी भागीदारी कर सकते है।
जिला समन्वयक हरिराम जिराती ने कहा, कि अखिल विश्व गायत्री परिवार के जन शताब्दी वर्ष को सफल बनाने के लिए गृह गृह गायत्री महायज्ञ, देव स्थापना एवं दीप यज्ञ किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य का सपना मनुष्य में देवत्व का उदय व धरती पर स्वर्ग का अवतरण को पूरा किया जाएगा।
गृह गृह गायत्री महायज्ञ अभियान को सफल बनाने के लिए राजेन्द्र पोरवाल 9893699170 एवं प्रमोद निहाले 9302749911 से सम्पर्क कर सकते हैं।
31 मई को गायत्री परिवार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस पर भी जिले की सभी प्रज्ञा संस्थानों पर गायत्री परिवार तंबाकू निषेध के कई आयोजन आयोजित करेगा। पुनीत गृह गृह गायत्री यज्ञ अभियान को सफल बनाने में सम्पूर्ण जिले के गायत्री साधक जुटेंगे जिसमें रमेश नागर, संतोष पटेल देवास, देवकरण यादव, हरिप्रसाद पाण्डेय, राजेन्द्र शर्मा कन्नौद, गिरीश गुरु हाटपिपलिया, रमेशचन्द्र मेहता, रविन्द्र नायक सोनकच्छ, मनीष गुप्ता, विजय जाधव बागली, डॉ.राजेन्द्र व्यास खातेगांव, डॉ.जसवंत पंवार उदय नगर, पुरुषोत्तम परमार, जय प्रकाश नाड़ेकर सतवास, सुरेश भारद्वाज, राजेश माली आदि।
गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबन्ध ट्रस्टी महेश पंड्या एवं गायत्री प्रज्ञापीठ विजय नगर के मुख्य प्रबन्ध ट्रस्टी राजेंद्र पोरवाल ने आमजन से इस पुनीत आयोजन को सफल बनाने की अपील की हैं ।