देवास
जितेंद्रसिंह पटेल कुमारिया बनवीर का आकस्मिक निधन

टोंकखुर्द। समीप ग्राम कुमारिया बनवीर के स्व. पटेल महेरवान सिंह के पुत्र, मानसिंह पटेल, जयसिंह पटेल के छोटे भाई, महेंद्रसिंह पटेल के बड़े भाई, राजकुमार बंटी फौजी के पिताजी एवं पत्रकार विजेंद्रसिंह ठाकुर टोंकखुर्द के साले जितेंद्रसिंह पटेल का आकस्मिक निधन हो गया है।
उनके निधन की खबर लगते ही सेंधव समाज में शोक छा गया। उनकी शवयात्रा में पीपलरांवा, सोनकच्छ, टिगरिया, जावर, आष्टा से सभी समाजजनों ने भाग लेकर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी।




