देवास

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने निकाला पथ संचलन

समाज को जोड़े बिना सभी को एक दिशा में नहीं लाया जा सकता- सह प्रचार प्रमुख
शिप्रा (राजेश बराना)। शिप्रा में रविवार को शिप्रा मंडल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन निकला। पथ संचलन शासकीय स्कूल शिप्रा जिला इंदौर से प्रारंभ हुआ। संचलन का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। समापन शासकीय हाईस्कूल शिप्रा में हुआ। संचलन के प्रारंभ में बहु जिला सह प्रचार प्रमुख महेश प्रजापति ने कहा कि समाज को जोड़े बिना सभी को एक दिशा में नहीं लाया जा सकता, इसलिए समाज की सज्जन शक्ति को साथ लेकर कार्य करना होगा। सज्जन शक्ति को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि खंड-खंड रूप में बंटे हिंदू समाज को एक होना होगा। एकता के बल पर ही हम राष्ट्र का परम वैभव पर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विजयादशमी उत्सव संघ के छह उत्सवों में एक उत्सव है। नौ दिन मां शक्ति की आराधना करने के बाद दसवें दिन दशहरा उत्सव मनाया जाता है। अधर्म पर धर्म की विजय, असत्य पर सत्य की विजय का यह उत्सव संघ मनाता है। पथ संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवक शामिल रहे।

 

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button