प्रशासनिक

सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं बल्कि जनता की समृद्धि का द्वार होता है- मंत्री श्री सिंह

Share

– लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र के लगभग 14 करोड़ 50 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया

देवास। लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र के लगभग 14 करोड़ 50 लाख रुपये के निर्माण कार्यो का भूमि पूजन एवं लोकार्पण ग्राम पंचायत केलोद में आयोजित कार्यक्रम में किया।

इस अवसर पर सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर, हाटपिपल्या विधायक मनोज चौधरी, जीतू जिराती, रायसिंह सेंधव, नारायणसिंह चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री सिंह ने कहा कि सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं बल्कि जनता की समृद्धि का द्वार होता है।उन्होंने हाटपिपल्या विधायक श्री चौधरी की मांग पर देवास से डबल चौकी तक 83 करोड़ की लागत से 32 किलोमीटर लम्बाई की बनने वाली सड़क की बनाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि जो ठेकेदार अच्छे से कार्य नहीं करेंगे उनको ब्लैक लिस्ट करने की कार्य की जाएगी। निर्माण कार्य में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं रहना चाहिए।

लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री सिंह ने कहा कि अब निरीक्षण प्रक्रिया को इस प्रकार बनाया गया है कि एक दिन पहले ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा कि कहां पर निर्माण कार्य का निरीक्षण करना है। अच्छे कार्य पर पुरस्कार दिया जाएगा तथा खराब कार्यों पर दंड दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोकपथ एप बनाया है। जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति पीडब्ल्यूडी की किसी भी सड़क की स्थिति की फोटो खींचकर ऐप पर अपलोड कर सकता है जो कि संबंधित क्षेत्र के अधिकारी तक पहुंच जाएगा। उन्हें सात दिन में इसका निराकरण करना होगा।

सांसद श्री सोलंकी ने बजट की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत 2047 को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो विकसित भारत के मार्ग को प्रशस्त करेगा। देवास-शाजापुर संसदीय क्षेत्र में हजारो करोड़ के विकास कार्य हो रहे हैं। जिस का असर है कि पूरे लोकसभा संसदीय क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है।

Dewas news

हाटपिपल्या विधायक श्री चौधरी ने कहा कि आज हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछ रहा है। हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र सड़को के क्षेत्र में नंबर वन व की स्थिति पाने की ओर अग्रसर है। उन्होंने अनुरोध किया कि देवास से डबल चौकी सड़क निर्माण को प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है जिसे जनहित में अतिशीघ्र बनवाना होगा। उन्होंने ने कहा कि नल जल योजना के माध्यम से घर-घर पानी पहुंचाया जा रहा है। सभी मूलभूत सुविधाएं नागरिकों को दी जा रही है।

Back to top button