आपका शहरदेवासधर्म-अध्यात्म

नगर गौरव दिवस में तीन दिन तक होंगे ये आयोजन

  • नवरात्रि के पहले दिन होगा शुभारंभ
  • पहले दिन भजन संध्‍या, महाआरती, दीपोत्‍सव का होगा आयोजन
  • चुनरी यात्रा में 27 सितंबर को मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान होंगे शामिल
  • नगर गौरव दिवस में 28 सितंबर को 5100 कन्याओं को कराएंगे भोजन

देवास। नवरात्रि 26 सितंबर से प्रारंभ हो रही है और शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि के प्रथम तीन दिनों तक देवास नगर गौरव दिवस भी मनाया जाएगा। इसे लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारी लगभग पूर्ण कर ली है। नवरात्रि के साथ गौरव दिवस होने से उत्साह और बढ़ जाएगा। देवास में इंदौर, उज्‍जैन और भोपाल सहित प्रदेश के अन्‍य जिलों से नागरिक माताजी के दर्शन के लिए आते हैं। इस बार यह संख्या पिछले सालों की तुलना में अधिक होने का अनुमान लगाया जा रहा है। गौरव दिवस पर विभिन्न इवेंट होंगे। इसमें शहरवासी शामिल होंगे।

देवास नगर गौरव दिवस में 26 सितंबर को पुलिस परेड ग्राउंड पर महाआरती, आतिशबाजी एवं भजन संध्‍या होगी। भजन संध्‍या में ख्यात गायक उदित नारायण आएंगे। शहर में दीपोत्सव मनाया जाएगा। इसमें प्रत्‍येक घर में पांच दीपक जलाए जाएंगे। विकास नगर स्‍टेडियम से माता टेकरी शंख द्वार तक 27 सितंबर को चुनरी यात्रा निकलेगी। चुनरी यात्रा में मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शामिल होंगे। चुनरी यात्रा में 50 हजार से अधिक शहरवासी शामिल होंगे। सभी महिलाएं लाल रंग की वेशभूषा में रहेंगी। महिलाएं कलश लेकर निकलेंगी। चुनरी यात्रा में विभिन्‍न संगठन शामिल होंगे। सभी सामाजिक संगठन चुनरी यात्रा का स्‍वागत करेंगे। सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह प्रसाद का वितरण किया जाएगा। 28 सितंबर को पुलिस परेड ग्राउंड में कन्या पूजन एवं कन्या भोज होगा होगा। इसमें  5100 कन्याओं का भोजन होगा। नवरात्रि में 9 दिनों तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे। स्पोर्ट्स एक्टिविटी होगी, शहर का गौरव बढ़ाने वालों का सम्मान होगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button