शिक्षा

शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान: डॉ. अनार सिंह ठाकुर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर दोहरे सम्मान से अलंकृत

Share

 

देवास/टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, टोंकखुर्द के उच्च माध्यमिक शिक्षक डॉ. अनारसिंह ठाकुर को शिक्षा विभाग में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और विशिष्ट योगदान के लिए इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और नवाचारों के लिए उन्हें जिला और ब्लॉक, दोनों स्तरों पर सराहना मिली है।

देवास के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित गरिमामयी मुख्य समारोह में कलेक्टर ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने डॉ. ठाकुर को मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया। जिले के आला अधिकारियों द्वारा उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

इस उपलब्धि के साथ ही, जनपद पंचायत टोंकखुर्द के अध्यक्ष पोपसिंह ठाकुर द्वारा भी डॉ. अनार सिंह ठाकुर को सम्मानित किया गया। उन्होंने डॉ. ठाकुर को उत्कृष्टता शील्ड (Excellence Shield) और प्रमाण पत्र भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।

शिक्षा जगत में डॉ. ठाकुर की यह उपलब्धि न केवल टोंक खुर्द बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। उनके द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयास अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। इस हेतु उनके प्रशंसकों ने उनको बधाई दी

Back to top button