धर्म-अध्यात्म
क्षिप्रेश्वर महादेव की निकली सवारी


शिप्रा। सावन सोमवार को बाबा क्षिप्रेश्वर महादेव की शाही सवारी क्षिप्रा नदी तट से निकाली गई। क्षिप्रा गांव में भ्रमण के दौरान जगह-जगह सवारी का स्वागत किया और माता बहनों ने पूजा अर्चना की। सवारी का समापन क्षिप्रा नदी तट पर हुआ। पं. बालकृष्ण बैरागी ने बाबा श्री क्षिप्रेवश्वर महादेव की आरती की। सभी भक्तों को प्रसाद बांटा।





