देवास

शिक्षिका अर्चना वर्मा श्रेष्ठ कार्य हेतु सम्मानित

देवास। शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल काॅलाेनी की शिक्षिका अर्चना वर्मा को स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस परेड ग्राउंड पर तकनीकी शिक्षा एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, महापौर गीता अग्रवाल द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य हेतु पुरस्कृत किया गया। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि श्रीमती वर्मा ने विद्यालय में बच्चों को गणित सिखाने के लिए अबेकस कक्षा शुरू की है। इससे बच्चे बहुत ही सहज तरीके से गणित सीख रहे हैं। श्रीमती वर्मा बच्चों को विभिन्न प्रकार के गीत एवं नृत्य सिखाती है। उनके द्वारा विद्यालय की सभी गतिविधियों में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य किया जाता है। उनके अमूल्य योगदान के लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस उपलब्धि पर उन्हें नाजमा खान, रामेश्वर माली, रवींद्र वर्मा, प्रसून पंड्या, विद्यार्थी तथा उनके पालकों ने शुभकामना दी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button