देवास

वरिष्ठ नागरिक संस्था की वार्षिक साधारण सभा व सम्मान समारोह 8 अप्रैल को

देवास। वरिष्ठ नागरिक संस्था की वार्षिक साधारण सभा एवं वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह का आयोजन 8 अप्रैल को संस्था के मल्हार स्मृति उद्यान स्थित भवन में सुबह 10 बजे से होगा।

संस्था अध्यक्ष ओपी पाराशर ने बताया इसमें वर्ष 2023-24 के वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन सचिव द्वारा किया जाएगा। वर्ष 2024-25 का वार्षिक प्रस्तावित बजट स्वीकृत कर प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा एवं कार्यकारिणी समिति द्वारा अनुमोदन प्रस्तावों की स्वीकृति होगी। 25 मार्च 2024 तक सदस्यों से प्राप्त एवं कार्यकारिणी द्वारा अनुमोदन प्रस्तावों पर चर्चा होगी। समारोह में 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले संस्था सदस्यों का सम्मान किया जाएगा। लेखा परीक्षक के नामांकन प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।

अध्यक्ष की अनुमति से अन्य प्रस्तावों पर चर्चा होगी। अध्यक्ष का वार्षिक साधारण सभा को संबोधन होगा। संस्था के समस्त पदाधिकारियों ने समस्त सदस्यों से बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित होने की अपील की है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button