आपका शहर

जमुनिया मंडल का पथ संचलन ग्राम बरदू में संपन्न हुआ

टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। ग्राम बरदू में पथ संचलन का आयोजन किया गया। स्वयंसेवक संघ के अंतर्गत निकलने वाले मंडल संचलन में जमुनिया मंडल का संचलन ग्राम बरदू में संपन्न हुआ।
संचलन में सभी स्वयंसेवक घोष पर कदमताल मिलाते हुए गांव के सभी प्रमुख मार्गों से निकले। समस्त ग्रामवासियों ने संचलन का स्वागत पुष्पवर्षा कर किया। जमुनिया मंडल के सभी 10 गांव से 88 स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया। संचलन के पश्चात् वक्ता जितेंद्र रावत खंड बौद्धिक प्रमुख का मार्गदर्शन संघ की भूमिका समाज व स्वयंसेवक पर क्या है, विषय पर सभी को प्राप्त हुआ।

समापन पर संघ के पदाधिकारियों ने बौद्धिक विषयों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। गांव के पटेल विक्रमसिंह ठाकुर सहित समस्त युवा सुबह 9 बजे सभी स्वयंसेवक स्कूल ग्राउंड पर एकत्रित हुए। इसके बाद तैयारियों के साथ पथ संचलन निकला। समस्त गांववासियों ने जगह-जगह स्वागत किया। विजेन्द्रसिंह ठाकुर ने भी पथ संचलन का स्वागत किया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button