आपका शहर

कार्यकर्ता निष्ठा के साथ पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाने में जुटे रहें


पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष रायसिंह सैंधव ने अपने जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं से किया आह्वान
देवास।
नगर निगम चुनाव के साथ ही ग्राम पंचायतों, जनपद एवं जिला पंचायत के चुनाव के चलते भाजपा कार्यकर्ता तत्परता से जुटे हैं। एक जुलाई को मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष रायसिंह सैंधव का जन्मदिन है। श्री सैंधव के जन्मदिन पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए पहुंचते हैं। जोरशोर से जन्मदिन मनाने के लिए विविध आयोजन भी करते हैं। इसे लेकर श्री सैंधव ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ता राष्ट्र कार्य में तत्पर है। इस चुनावी महायज्ञ में अपने-अपने बूथ एवं कार्यक्षेत्र में लगन व निष्ठा के साथ पार्टी के प्रत्याशियों को विजयश्री बनाने में अहम भूमिका निभाएं। आपकी व्यस्तता को देखते हुए आपके द्वारा मेरे जन्मदिवस पर वाट्सएप, फेसबुक के माध्यम से मुझे दी जाने वाली शुभकामनाएं एवं बधाई को स्वीकार करता हूं। आपसे आग्रहपूर्वक निवेदन हैै कि चुनावी महायज्ञ में अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करते रहे। चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की विजय ही मेरे लिए अापकी ओर से सबसे बड़ा तोहफा होगी। मीडिया प्रभारी दिनेश सांखला ने बताया कि श्री सैंधव मुखर्जीनगर स्थित गेस्ट हाउस पर प्रात: 10 से शाम 5 बजे तक रहेंगे। इस दौरान शुभचिंतक एवं कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button