आपका शहर

अभिकर्ता अपने श्रेष्ठ कार्यों से एलआईसी को ऊंचाइयों पर ले जाए- व्यास

ग्रेजुएटी में बढ़ोतरी व अन्य मांगें पूरी होने पर अभिकर्ताओं ने बांटी मिठाई

देवास। भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ताओं की ग्रेजुएटी में बढ़ोतरी एवं अन्य मांगें पूरी होने पर इंदौर मंडल अध्यक्ष रमेश व्यास का अभिकर्ता संघ ने शाखा क्रमांक एक में पुष्पमाला से अभिनन्दन कर शाखा में मिठाई वितरित की।

श्री व्यास ने उपस्थित अभिकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, कि अभिकर्ताओं के हक के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। प्रत्येक अभिकर्ता भारतीय जीवन बीमा निगम को अपने श्रेष्ठ कार्यों से ऊंचाइयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस अवसर पर आल इंडिया लियाफि मंडल एवं शाखा पदाधिकारी मंडल प्रवक्ता आनंद चौहान, शाखा अध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव, सचिव अनिल वर्मा, कोषाध्यक्ष विकास डोंगरे, गोवर्धनसिंह ठाकुर, जितेंद्रसिंह तोमर, सईद शेख, कल्पना बिंजवा, कमल भारतीय, बालकृष्ण पंड्या, बनेसिंह नीमा, विजय बहादुर सिंह, डीएस सोलंकी, अभिजीतसिंह ठाकुर, कमल सोनी, तेजभान सिंह आदि उपस्थित थे। यह जानकारी कमलेश गुप्ता ने दी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button