• Sun. Jul 20th, 2025

    कपड़ों से सिखाई सजावटी वस्तुएं बनाना

    ByNews Desk

    Sep 19, 2023
    Share

    खंडवा। प्रिय सखी महिला संघ इंदौर ने छैगांव माखन की 30 महिलाओं को रेडिमेड गारमेंट के वेस्ट कपड़ों के माध्यम से सजावटी वस्तुएं बनाना सिखाई। इसके लिए विधिवत प्रशिक्षण मुहैया कराया गया। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के सहयोग से उद्यमिता विकास कार्यक्रम की श्रृंखला में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह रचनात्मक कार्यक्रम किया गया। इसमें महिलाओं ने इस कला एवं इससे रोजगार की संभावनाओं पर विचार भी रखे।

    आयोजन में खंडवा के नाबार्ड उप प्रबंधक रवि मोरे, लीड बैंक प्रबंधक सुश्री जयश्री, दीप्ति कुशवाह, आरती कुशवाह, रेणु त्रिपाठी, सुषमा शर्मा, परख झंवर, मनीष सिंह, सविता पटवा की महत्वपूर्ण भूमिका रहा। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र भी दिए गए। संचालन भारती कुशवाह ने किया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *