क्राइम

उपयंत्री को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Share

उज्जैन। पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन अनिल विश्वकर्मा के निर्देशन में बसंत श्रीवास्तव निरीक्षक लोकायुक्त उज्जैन एवं दीपक सेजवार की टीम ने उपयंत्री को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। जानकारी के अनुसार खाचरौद के ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कार्यालय में उपयंत्री सोनू साहू ने आवेदक दिलीप सोनार्थी से 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। आवेदक दिलीप ग्राम पंचायत नंदवासला तहसील खाचरौद जिला उज्जैन से विधायक निधि से सीमेंट कांक्रीट के कार्य के 1 लाख 20 हजार रुपए का बिल तैयार करने के लिए 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। इस पर आज आवेदक दिलीप से रिश्वत के 20 हजार रुपए लेते हुए उपयंत्री साहू को कार्यालय ग्रामीण यांत्रिकी सेवा खाचरौद में रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button