धर्म-अध्यात्म
श्रीखाटू श्याम दर्शन के लिए पैदल यात्री हुए रवाना
![](https://newsoneclick.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230720-WA0007.jpg)
– लगभग 700 किमी की यात्रा तय करेंगे यात्री
बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। राजस्थान में स्थित श्रीखाटू श्याम के दर्शन के लिए बेहरी से पैदल यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। गगन दांगी के निवास पर श्रीखाटू श्याम के दर्शन व पूजा अर्चना कर यात्रा प्रारंभ की गई। ढोल-धमाके के साथ नगरवासियों ने यात्रियों को विदाई दी। अंबे माता चौक पर श्याम प्रेमियों द्वारा सभी यात्रियों का स्वागत किया गया। मयंक (अन्ना) पाटीदार ने बताया है, कि यह यात्रा का तीसरा वर्ष है और लगभग 700 किमी का सफर पैदल तय कर राजस्थान पहुंचकर श्री खाटू श्याम के दर्शन कर यात्रा का समापन किया जाएगा। यात्रा में बेहरी सहित आसपास से गांव के भी यात्री सम्मिलित है।