आपका शहर

संभावना देखिए, समस्या नहीं

Share

जीवन के हर क्षेत्र में हमें समस्याएं दिखाई देती हैं, जिन्हें देखकर व्यक्ति निराश भी हो जाता है। लेकिन जिंदगी चलते रहने का नाम है, आगे बढ़ने का नाम है, इसलिए हमें जिंदगी के हर मोड़ पर, हर क्षेत्र में समस्या के बजाय संभावना पर अधिक ध्यान देना चाहिए। समस्या हर क्षेत्र में होती है। समाज, परिवार, प्रशासन कुछ भी समस्या से अछूता नहीं है, लेकिन संभावना एक ऐसी युक्ति है जो हर समस्या का निदान कर देती है। संभावना रखने का यह सकारात्मक गुण आपको जीवन में कभी भी निराश नहीं होने देगा और हमेशा उस समस्या से निजात दिला देगा। कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि घने अंधेरे के बाद सूरज उदय ही नहीं हुआ हो। मन में विश्वास, उत्साह और उमंग हमारी संभावना को जीवित रखते हैं और वही हमें हर समस्या पर विजय दिलाती है। जब भी आप किसी समस्या में उलझ जाएं तो अपने विवेक और अपने परिस्थिति के अनुसार संभावनाओं को तलाश करें जरूर हल मिलेगा। जिस प्रकार ऐसा कोई भी ताला नहीं होता जिसकी चाबी नहीं बनती, उसी प्रकार ऐसी कोई समस्या नहीं होती जिसका हल नहीं होता। आप जीवन में उच्च सकारात्मक दृष्टिकोण रखकर संभावना को तलाशिए समस्या अपने आप खत्म हो जाएगी।
लेखक- महेश सोनी  (राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक)
प्रधानाध्यापक, शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी, देवास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button