धर्म-अध्यात्म

भटकती गाय को देखा तो पिघल गया दिल, लिया बड़ा फैसला

Share

टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। समीप ग्राम आगरोद के जीवनसिंह मकवाणा ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसकी नगर में हर कोई सराहना कर रहा है। उन्होंने भटकती हुई गाय को लेकर अनुकरणीय कार्य किया है।
वे श्री महाकाल सुन्दरकाण्ड समिति के अध्यक्ष भी हैं। उन्हें एक जुलाई को टोंकखुर्द में भूखी-प्यासी भटक रही एक गाय को पालने का संकल्प लिया। गाय बारिश में रोजाना होटल रूद्र पर खड़ी रहती थी, वहां चाय पीने जीवन सिंह आए थे और दो बार गाय वही ख़डी दिखी। जैसे ही स्कूल खुले और उन्होंने गाय को अपने घर ले जाकर पालने का संकल्प लिया। समस्त नगरवासी व ग्रामीणों से अनुरोध किया कि हर घर में एक गाय होने का सभी संकल्प लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button