खेत-खलियान

20 मिनट की तेज बारिश, सड़कों पर जलभराव; सोयाबीन किसानों के लिए बनी राहत

Share

 

सिरोल्या (अमर चौधरी)। लंबे इंतजार के बाद बुधवार दोपहर सिरोल्या और आसपास के क्षेत्र में करीब 20 मिनट तक हुई तेज बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया।

जहां एक ओर सड़कों पर जलभराव और कीचड़ से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी, वहीं दूसरी ओर इस बारिश ने खेतों में खड़ी खरीफ फसलों को नई उम्मीद दे दी। किसानों का कहना है कि यह बारिश सोयाबीन की फसल के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी।

ये भी पढ़ें: बारिश में बीमारियों का खतरा! स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी, ये 5 सावधानियां जरूर अपनाएं

बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे गरज-चमक के साथ शुरू हुई तेज बारिश से सिरोल्या क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदल गया। करीब 20 मिनट तक हुई झमाझम बारिश से सड़कों पर पानी बहने लगा और तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस से राहत मिली।

बारिश के कारण सुतारखेड़ा मुख्य मार्ग पर गांव की आबादी वाले हिस्से में जलभराव हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं गांव के मुख्य मार्ग पर कीचड़ फैल जाने से लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।

ये भी पढ़ें: बारिश में कौन-से पौधे लगाना सबसे फायदेमंद है? 

हालांकि किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है। क्षेत्र में इस समय सोयाबीन की फसल में फूल आने का दौर चल रहा है। ऐसे समय पर हुई बारिश को किसान फसल के लिए बेहद लाभकारी मान रहे हैं।

कई किसान इन दिनों एक माह से अधिक पुरानी फसलों में कीट नियंत्रण के लिए छिड़काव भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि समय पर हुई यह बारिश फसलों की बढ़वार और उत्पादन के लिए अच्छी साबित होगी।

Back to top button