सेफ क्लिक 2.0 अभियान: विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव के गुर सिखाए, 1930 हेल्पलाइन की दी जानकारी

डबलचौकी (अमर चौधरी)। थाना बरोठा क्षेत्र के ग्राम डबलचौकी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर अपराध/फ्रॉड से सुरक्षा के सुझाव एवं सेफ क्लिक एवं 1930 हेल्पलाइन के उपयोग के बारे में छात्र छात्राओं व स्कूल स्टाफ से विस्तृत चर्चा की गई।
बच्चों को सायबर फ्राड के बारे में बताया एवं कहा कि साइबर फ्रॉड से बचने के लिए 1930 नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं एवं पुलिस को सूचना दें। किसी अनजान नंबर पर वीडियो कॉल नहीं करने, अपने कोई भी अकाउंट डिटेल पर्सनल आईडी के संबंध में जानकारी नहीं देने का सुझाव दिया गया।
अपना मोबाइल नंबर, अपना पासवर्ड, अपने एटीएम का नंबर, अपना एकाउंट नंबर, अपना पैन नंबर किसी अनजान व्यक्ति को शेयर नहीं करने का सुझाव दिया, डायल 112 के बारे में बताया पुलिस सहायता के लिए डायल 112 पर संपर्क करें कोई घटना घटित हो जाए एक्सीडेंट की तो 112 पर सूचना अवश्य दें। जिसमें थाना बरोठा के थाना प्रभारी सवितासिंह जाटव, डबल चौकी प्रभारी मयंक वर्मा एवं कर्मचारी उपस्थित थे।




