प्रशासनिक

Dewas Job Fair: 5वीं पास से Graduate तक के लिए सुनहरा मौका, सीधे Interview से मिलेगी Job

Share

 

देवास जॉब पोर्टल की पहल, निजी कंपनियों में भर्ती के लिए एक ही जगह मिलेगा इंटरव्यू का अवसर

देवास। युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों को 22 जून को आयोजित होने वाली Mega Placement Drive में सीधे इंटरव्यू देकर Private Sector में नौकरी पाने का मौका मिलेगा। Dewas Job Portal के माध्यम से आयोजित इस Job Fair में 5वीं पास से लेकर Graduate, ITI और Diploma धारक युवा शामिल हो सकेंगे।

देवास जॉब पोर्टल पर रोजगार के लिए विभिन्‍न कंपनी में 1658 रिक्त पद उपलब्ध 

अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। देवास जिला प्रशासन की पहल पर “देवास जॉब पोर्टल” के माध्यम से एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव (रोजगार मेला) आयोजित किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में 5वीं पास से लेकर आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक तक की योग्यता रखने वाले युवाओं को निजी संस्थानों में रोजगार पाने का अवसर मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी सीधे पहुंचकर इंटरव्यू दे सकते हैं।

जिला मेधावी छात्र नीट-जेईई स्पॉन्सरशिप स्‍कीम का हुआ शुभारंभ 

कलेक्टर ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “देवास जॉब पोर्टल” के माध्यम से एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव (रोजगार मेला) का आयोजन 22 सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रोजगार कार्यालय, चामुण्डा कॉम्पलेक्स, चौथी मंजिल, देवास में आयोजित होगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस प्लेसमेंट ड्राइव में 5वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा तथा स्नातक योग्यता रखने वाले आवेदकों को निजी संस्थाओं में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

Dewas news “देवास जॉब पोर्टल” से अब तक जिले के 430 युवाओं को मिला रोजगार 

रोजगार मेले में वी.ई. कमर्शियल, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), आईपीएस कॉन्ट्रेक्टर, एम. काशिफ कॉन्ट्रेक्टर देवास, मॉ चामुण्डा देवास एवं वीर विजय हनुमान मैनेजमेंट द्वारा विशेष रूप से सिक्योरिटी गार्ड पदों के लिए भर्ती की जाएगी।

नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर रोजगार कार्यालय पहुंचकर आवेदन प्रस्तुत करना होगा। प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता या मार्ग व्यय देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय देवास के दूरभाष नंबर 07272-252296 पर संपर्क कर सकते हैं।

Back to top button