‘नशे से दूरी है जरूरी’ थाना प्रभारी ने बच्चों को नशामुक्ति की दिलाई शपथ

बरोठा (अमर चौधरी)। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश 15 से 30 जुलाई तक चालाया जा रहा 2.0 महाअभियान ‘नशे से दूरी है जरूरी’ चलाया जा रहा है।
डीजीपी कैलाश मकवाना के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के नेतृत्व में एवं एएसपी एचएन बाॅथम, डीएसपी एलआर बबीता बामनिया के मार्गदर्शन में नशा मुक्ति, नशे से दूरी है जरूरी अभियान चलाया जा रहा है। उद्देश्य युवाओं और आम जनता को नशे के दुष्प्रभावों से बचाकर एक नशामुक्त समाज का निर्माण करना है।
इस अभियान की शुरुआत बरोठा पुलिस ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरोठा से की। नशीले पदार्थ जैसे गांजा, भांग, चरस सहित मादक पदार्थों के सेवन नहीं करने को लेकर बच्चों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारें में बताया एवं कहा कि नशीले पदार्थों के सेवन से लीवर, फेफड़े और किडनी खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। अत्यधिक नशे से याददाश्त कमजोर होती है और इससे जानलेवा संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है।
किसी भी प्रकार का नशा न तो स्वयं करने न किसी को करने देने शपथ दिलवाई। नशीले पदार्थ के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल डायल 112, मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर शिकायत करने की अपील की। नशे के आदि व्यक्ति को नशा मुक्ति केंद्र भिजवाने की बात कही। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य शिक्षक एवं बच्चों के साथ पुलिस बल उपस्थित था।




