खसरा रोग की रोकथाम टीकाकरण से ही संभव है- डॉ. मीणा

Posted by

– खसरा दिवस पर दिलाया संकल्प

कन्नौद। गुरुवार को राष्ट्रीय खसरा दिवस पर सिविल अस्पताल में मीजल्स रूबैला मुक्त भारत के अवसर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। बीएमओ डॉ. लोकेश मीणा ने उपस्थित लोगों को संकल्प दिलाकर बताया कि खसरा रोग को अभी भी देवी प्रकोप के रूप में माना जाता है, जबकि खसरा सर्वाधिक घातक एवं तेजी से फैलने वाली जानलेवा बीमारी है। इस बीमारी की रोकथाम टीकाकरण द्वारा संभव है। भारत सरकार के निर्देशानुसार दिसंबर 2023 तक मीजल्स एवं रूबैला का निर्मूलन किया जाना है। मीजल्स रूबैला के निर्मूलन हेतु 5 वर्ष तक के सभी बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण होना आवश्यक है। इस अवसर पर डॉ. संदीप भंडारी, बीईई दिनेश साहू, एमआई धूमसिंह बघेल, श्रीराम चौहान, अजय बघेल, अरविंदकुमार पटवा, अरविंद परमार, दीक्षा भार्गव, रजनी चौबे एवं अस्पताल का अन्य स्टाफ मौजूद था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *