,

विदेश में पढ़ने की चाह होगी पूरी, इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में मिलेगा सीधे प्रवेश

Posted by

– मैरियट होटल इंदौर में 19 मार्च को इंटरनेशनल स्टूडेंट्स एजुकेशन फेयर 2023
– निःशुल्क रजिस्ट्रेशन, विदेशी यूनिवर्सिटीज में स्कॉलरशिप व इंटर्नशिप के अवसर
– विद्यार्थियों के सपनों को साकार करेगा स्टडी मेट्रो प्लेटफाॅर्म
इंदौर। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे ज्यादातर भारतीय स्टूडेंट की इच्छा विदेश में जाकर पढ़ने की होती है, लेकिन काबिलियत, हुनर होने के बावजूद बड़ी संख्या में स्टूडेंट कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते विदेशी विश्वविद्यालय में पढ़ाई के लिए नहीं जा पाते तथा उनके सपने साकार नहीं हो पाते। ऐसे विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से स्टडी मेट्रो प्लेटफार्म जल्द ही मप्र की आर्थिक राजधानी इंदौर में इंटरनेशनल स्टूडेंट्स एजुकेशन फेयर 2023 का आयोजन करेगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को विदेश में अध्ययन संबंधी समस्याओं को दूर किया जाएगा।

विदेश में अध्ययन की चाह हर विद्यार्थी में होती है। माता-पिता भी चाहते हैं कि उनका बच्चा में विदेश में शिक्षा ग्रहण करें। यही कारण है, कि वर्ष 2022 में विदेश जाकर पढ़ने वाले भारतीयों की संख्या बढ़कर 13 लाख हो गई। वहीं भारत सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 6 साल में 30 लाख से अधिक भारतीय विदेश पढ़ने गए। यह दर्शाता है कि किस प्रकार भारतीयों में परदेश जाकर पढ़ने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रह हैं। हालांकि इन आंकड़ों से परे न जाने ऐसे कितने ही छात्र हैं, जो योग्यता एवं हुनर होने पर भी विदेश में पढ़ाई के लिए नहीं जा पाते। इसका मुख्य कारण जानकारी का अभाव एवं कमजोर आर्थिक स्थिति।
ऐसे विद्यार्थियों के सपने में कोई बाधा न आए और वे उपयुक्त जानकारी व सहयोग के साथ आगे बढ़ सकें, इसे ध्यान में रखते हुए स्टडी मेट्रो प्लेटफार्म जल्द ही मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इंटरनेशनल स्टूडेंट्स एजुकेशन फेयर 2023 का आयोजन करने जा रहा है।

दुनियाभर की 50 से अधिक टॉप यूनिवर्सिटीज हिस्सा लेंगी- 

विदेश में पढ़ने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों के लिए एक वन स्टॉप सॉल्यूशन की तरह काम कर रहे स्टडी मेट्रो प्लेटफार्म के इस इंटरनेशनल स्टूडेंट्स एजुकेशन फेयर में दुनियाभर की 50 से अधिक टॉप यूनिवर्सिटीज हिस्सा लेंगी। बिजनेस, साइंस, इंजीनियरिंग या किसी अन्य क्षेत्र में प्रोफेशनल डिग्री की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह मेगा इवेंट 19 मार्च रविवार को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मैरियट होटल, विजय नगर इंदौर में आयोजित किया जाएगा। यहां विद्यार्थियों के लिए विदेश में अध्ययन करने के बारे में जानने और सीखने का एक बेहतरीन अवसर तो होगा ही, साथ ही कुछ यूनिवर्सिटीज योग्य विद्यार्थियों को सीधा प्रवेश भी देंगी। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को सीधे विश्वविद्यालयों में आवेदन करने का मौका देने के साथ-साथ विदेशों में इंटर्नशिप के अवसर तलाशने का अवसर भी मिलेगा।

अंतरराष्ट्रीय विवि के प्रतिनिधियों से वन-टू-वन बातचीत कर सकेंगे विद्यार्थी-                                                                                     
स्टडी मेट्रो के एमडी अभिषेक बजाज ने कहा कि, यह एजुकेशनल फेयर ऐसे विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर होगा, जो विदेश में पढ़ने का सपना और काबिलियत तो रखते हैं, लेकिन जानकारी के अभाव और कई बार आर्थिक कारणों से पिछड़ जाते हैं। इस मेगा इवेंट के जरिये विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बातचीत कर सकेंगे और उनकी प्रोफाइल व करियर से जुड़ी आकांक्षाओं पर विस्तृत जानकारी हासिल कर सकेंगे। इसके अलावा विदेशी विश्वविद्यालयों में फंडिंग और अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध स्कॉलरशिप, क्रेडिट ट्रांसफर और स्टूडेंट/फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम तथा विदेश में पढ़ने वाले छात्रों के लिए ट्रेनिंग व प्लेसमेंट के अवसरों के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

विद्यार्थियों को आगे बढ़ने में मदद कर रहा है स्टडी मेट्रो-                                                                                                                           

स्टडी मेट्रो अपने इंटरनेशनल स्टूडेंट्स एजुकेशन फेयर 2023 के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में आगे बढ़ने में मदद कर रहा है। यहां तक कि विदेश में अध्ययन करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए मुफ्त वीज़ा परामर्श भी लिया जा सकता है, जिससे विद्यार्थियों को अक्सर जटिल वीज़ा प्रक्रिया को नेविगेट करने में मदद मिल सके। यह फेयर परीक्षा की तैयारी के बारे में सलाह और जानकारी भी प्रदान करेगा। इससे विद्यार्थियों को विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवश्यक परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिल सकेगी। गौरतलब है, कि स्टडी मेट्रो प्लेटफॉर्म विश्वविद्यालयों और विद्यार्थियों को सशक्त बनाने का काम कर रहा है। यह विदेश में अध्ययन करने के लिए विद्यार्थियों के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशंस की तरह है, जिसके साथ 12,000+ विश्वविद्यालयों और 5 हजार से अधिक विदेशी कार्यक्रमों में सीधे आवेदन का अवसर मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *