Chandwad News | चांदवड तहसील में जोरदार वर्षा के साथ ओलावृष्टि

Posted by

[ad_1]

rain

Pic: Social Media

चांदवड : चांदवड तहसील (Chandwad Tehsil) के पूर्वी हिस्से वाद वराडी इलाके में विगत दिनों जोरदार वर्षा (Rain) और ओलावृष्टि (Hailstorm) होने की जानकारी मिली है। आधे घंटे तक चली आंधी के साथ हुई बेमौसम की तेज वर्षा के कारण फसलें बर्बाद हुई है। बेमौसम वर्षा और ओले के कारण प्याज, गेहूं और चने की फसल को भारी नुकसान पहुंचने की जानकारी मिली है। 

पहले से ही बदहाली झेल रहे इस क्षेत्र के किसान खराब मौसम के कारण और परेशान हो गए हैं। जिन किसानों लाल प्याज की फसल काट ली थी, वे भारी नुकसान से बच गए, लेकिन जिन किसानों ने अभी फसल नहीं काटी भी उनकी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई। प्याज के लिए अच्छा भाव न मिलने से एक तरफ किसान पहले से ही परेशान थे, उनका संकट बिन मौसम की बरसात ने और ज्यादा बढ़ा दिया है। 

आम उत्पादकों की भी बढ़ी चिंता

सुरगाणा में भी बेमौसम वर्षा के फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। बताया जा रहा है कि इस वर्षा से आम की फसल बर्बाद हो गई है। यहां वर्षा से पहले दोपहर के समय तेज आंधी चली और बिजली गिरी बारिश यहां हुआ बारिश के कारण लोगों द्वारा खरीदी गई सामग्री खराब हो गई। 

यह भी पढ़ें

दोपहर तीन बजे से रात साढ़े नौ बजे तक झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहा। बेमौसम वर्षा के कारण सुरगाणा के आम उत्पादक किसानों की परेशानी बहुत बढ़ गई है। भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण आम के बौर नीचे गिर गए हैं, जिससे इस वर्ष सुरगाणा क्षेत्र में आम के उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। 

पिछले वर्ष सुरगाणा के आम विदेश में निर्यात किए गए थे। यहां के अत्यधिक स्वादिष्ट आम की बहुत ज्यादा मांग रहती है। केवल आम ही नहीं बेमौसम वर्षा के कारण गेहूं, चना समेत अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *