Unique Holi Celebration | महाराष्ट्र: इस गांव में होली के दिन निकाली जाती हैं दामाद की गधे पर सवारी! जानें क्यों मनाई जाती है यह परंपरा

Posted by

[ad_1]

newest-son-in-law-gets-donkey-ride-on-holi-in-this-village-of-maharashtras-beed

मुंबई: देश में होली (Holi 2023) का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। रंगों से भरे इस त्यौहार में हर कोई रंग रहा है। भारत में अलग अलग जगहों पर अलग अलग तरीके से होली मनाई जाती है। कई गुलाल से होली खेलते है, तो कही फूलों से होली खेलते है। कही लठमार होली भी खेली जाती है। वहीं, आज हम आपको एक ऐसे ही गांव के बारे में बताने जा रहे है, जहां बेहद अजीबगरीब तरीके से होली मनाई जाती है। 

महाराष्ट्र (Maharashtra) के बीड (Beed) जिले के एक गांव में बेहद अनोखी तरीके से होली मनाई जाती है। इस गांव में होली के दिन दामाद (Son In Law) को गधे (Donkey Ride) पर बैठाकर घुमाया जाता है। जी हाँ, यह सच है। इस गांव में कई सालों से यह परंपरा चल रही है। इस गांव में होली के दिन सबसे नए दामाद को गधे पर बैठाकर उसे घुमाया जाता है। इससे पहले दामाद को उसके पसंद के कपडे पहनाए जाते हैं। इसके अलावा लोग दामाद को गिफ्ट भी देते हैं।

यह भी पढ़ें

बीड की केज तहसील के विडा गांव में इस अनोखी पंरपरा का पालन किया जाता है। इस दिन दामाद को गधे पर बैठाकर उसको घुमाया जाता है। खास बता यह है कि,आसपास और दूरदराज के लोग दामाद की सवारी देखने आते हैं। बता दें कि, इस गांव में पिछले 90 साल से यह परंपरा चल रही है। कमाल की बात यह है कि, हर पीढ़ी के लोग इस परंपरा का पालन करते हैं। हर साल होली के दिन लोग अपने सबसे नए दामाद को घर आने का निमंत्रण देते हैं।

होली की दिन से पहले गांव के लोग सबसे नए दामाद की खोज करते है। इस काम में तीन से चार दिन लग जाते है। बताया जा रहा है कि, करीब 90 साल पहले विडा येवता गांव में एक देशमुख परिवार रहता था। इस परिवार के दामाद ने होली के दिन रंग लगवाने से इंकार कर दिया। इसके बाद ससुर ने फूलों से सजा एक गधा मंगवाया। इसके बाद ससुर ने अपने दामाद को रंग लगाकर गधे पर बैठाकर फिर उसे पूरे गांव में घूमाया। तब से ही यह परंपरा चली आ रही है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *