कन्नौद से बहिरावद तक 2.70 किमी लम्बा मार्ग बनेगा, 25 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को होगा लाभ

Posted by

कन्नौद। लोक निर्माण विभाग द्वारा कन्नौद से बहिरावद मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इसकी लम्बाई 2.70 किमी है। इससे जिले के ग्रामीण क्षेत्र को लाभ होगा। मार्ग का निर्माण के लिए 4 करोड़ 20 लाख रुपये से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त है। उक्त मार्ग के निर्माण से आस-पास के 25 से ग्रामों के नागरिकों को लाभ होगा। उक्त मार्ग  कन्नौद तहसील एवं विकासखंड मुख्यालय को जोड़ता है। साथ ही नेशनल हाईवे एनएच 59ए इंदौर-बैतूल मार्ग एवं कन्नौद-आष्टा मार्ग और कन्नौद-खंडवा पुनासा डेम मार्ग से कन्नौद को जोड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *